जंगेठी में बुजुर्ग की सोते हुए गोली मार कर हत्या
मेरठ कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव में एक बुजुर्ग की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के वक्त बुजुर्ग घर पर अकेले थे और उनकी बेटी दूध लेने के लिये गई हुई थी। वापस आकर देखा तो पिता का गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। हत्या का शक परिवार के ही एक युवा पर जताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
मारे गये बुजुर्ग का नाम ब्रह्म सिंह है। करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की बेटी पुष्पा भी रहती है। शनिवार की सुबह करीब चार बजे वह दूध लेने गयी हुई थी। हमलावर ने उसी वक्त भीतर घुस कर सोते हुए बुजुर्ग की गोली मार कर हत्या कर दी। घटनाक्रम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारा घर की हर गतिविधि से वाकिफ था। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुष्पा ने बताया कि उसका एक भाई हरेंद्र की काफी समय पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। अब वे केवल 3 बहनें हैं। हरेंद्र से छोटी 2 बहनों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी पुष्पा है। जिसकी अभी शादी नहीं हुई। पुष्पा यहीं कंकरखेड़ा में पिता के साथ रहती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के भतीजे पर शक मान कर चल रही है। वह गांव से फरार है।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


3 Comments
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?