मेरठ कालेज में नवनियुक्त 19 शिक्षकों का हुआ अभिनंदन
मेरठ

मेरठ कालेज में नवनियुक्त 19 शिक्षकों का हुआ अभिनंदन

Spread the love

मेरठ कालेज में नवनियुक्त 19 शिक्षकों का आज अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मूट कोर्ट हाल में आयोजित समारोह का आयोजन मेरठ कालेज शिक्षक संघ के बैनर तले किया गया था। ये शिक्षक कालेज के विभिन्न विभागों में नियुक्त किये गये हैं।

मैक्टा अध्यश्र डा. सुभाष चंद व महामंत्री डा. आनंदवीर सिंधु ने बताया कि कालेज प्राचार्य डा. एसएन शर्मा की मौजूदगी में सपंन्न हुए कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य के साथ ही सभी नवनियुक्त शिक्षकों को कार्यकारिणी की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। समारोह का संचालन डा.आनंद वीर व सांस्कृतिक सचिव डा. श्वेता जैन ने संयुक्त रूप से किया। डा. रेखा राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में डा. राजेश मलिक, डा. पीके यादव, एनपी सिंह,डा. वीरेंद्र कुमार, डा एबी चंद्रमौलि,डा ए के अग्रवाल, डा. हेमंत पांडे, डा. सीमा शर्मा, डा एमएम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *