कानपुर के बिकरु हत्याकांड में छह महीने से फरार 50 हजार का इनामी विपुल दुबे गिरफ्तार ।।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

कानपुर के बिकरु हत्याकांड में छह महीने से फरार 50 हजार का इनामी विपुल दुबे गिरफ्तार ।।

Jan 7, 2021
12 Views

उत्‍तर प्रदेश के बहुचर्चित विकास दुबे केस में छह महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश विपुल दुबे को पुलिस ने छह महीने बाद सजेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही फरार था और गिरफ्तारी पर आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ की टीमें घाटमपुर पहुंच गई हैं। विपुल से पूछताछ कर रही हैं।पकड़ा गया विपुल दुबे आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था, जिसमें दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मयों की हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने विकास दुबे समेत आठ को मुठभेड़ में मार गिराया था। घटना के बाद से ही विपुल दुबे फरार था। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। देर रात सजेती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे धरदबोचा है। उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस के साथ बरामद किया गया है। घटना के बाद से अब तक पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर दी थी। विपुल पर घटना की साजिश और विकास दुबे के साथ अपराध में शामिल होने का आरोप है। सीओ घाटमपुर रवि कुमार सिंह ने बताया कि बिकरू कांड के एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *