कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार ।।
BREAKING उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार ।।

Jan 15, 2021
11 Views

आपको बता दे की नए कृषि कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस भी देशभर में जिला मुख्यालयों पर आज किसान अधिकार दिवस मना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता आज जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ राजभवन का घेराव करने के लिए अपने आवास से निकले, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया । प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि पुलिस ने अजय कुमार लल्लू और अन्य कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी को धरना स्थल इको गार्डन ले गई ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *