भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान शुरू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पहला पांच लाख रुपये का चेक

0

 

नई दिल्ली: राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा। देश में राम मंदिर निर्माण के लिए यह धनराशि इकट्ठा की जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चंदा दिया है। चेक के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह चंदा ट्रस्ट को सौंपा है।

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए आज से धन संचय अभियान शुरू हो चुका है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी। पैसा देने वालों को ये पर्ची रसीद के तौर पर दी जाएगी। दो हजार से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी, जिससे वो आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: