उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने किया तलब
मनोरंजन

उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने किया तलब

42 Views

उर्फी जावेद एक ऐसा नाम है जो अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर हमेशा सुर्खी में रहती हैं। उर्फी मुंबई की सड़कों पर अपनी अजीबोगरीब ड्रेस में आकर फोटोग्राफर्स को पोज देती रहती हैं। इसे लेकर वह प्राय ट्रोल भी होती रही हैं। अब भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पुलिस से उन पर अशलीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जिस पर मुंबई पुलिस ने उर्फी को बुलाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने लिखा है कि टीवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर उर्फी जावेद को भाजपा नेता चित्रा वाघ द्वारा उनके खिलाफ की शिकायत के सिलसिले में आज यानी शनिवार को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि बीते दिनों भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस को सार्वजनिक जगहों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस से अभिनेत्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *