विधायक रफीक अंसारी के संबंधी की पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग
- लिसाड़ी गेट थानान्तर्गत है पावरलूम फैक्ट्री
- एमएस टेक्सटाइल में लगी भीषण आग
- आग के कारणों का अभी खुलासा नहीं
- रिहायशी इलाके में चल रही है फैक्ट्री
- हकीमुद्दीन की है यह फैक्ट्री
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी के संबंधी की पावर लूम फैक्ट्री में गुरूवार की दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड दल को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आग से पावरलूम फैक्ट्री का सारा सामान जल कर राख हो गया है। आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। यह फैक्ट्री हाजी अकीमुद्दीन की है। फैक्ट्री में उनके भाई भी साझीदार हैं। मौके पर मौजूद शहर विधायक रफीक अंसारी भी पहुंच गये हैं।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

