सहेली के जन्मदिन पर MIET की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस कारण की तलाश में जुटी
मेरठ

सहेली के जन्मदिन पर MIET की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस कारण की तलाश में जुटी

Spread the love
212 Views

MIET कालेज,मेरठ की बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा ने हास्टल में फांसी लगाकर जान दे दी।  मनीषा ने आत्महत्या का यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले को संदेह की नजर से भी देख रही है। छात्रा व उसके सहपाठियों के मोबाइल की डिटेल देखी जा रही है। परिजनों का आरोप है कि वार्डन अक्सर मनीषा से खुंदक रखती थी, संभवत इसी कारण उसने यह कदम उठाया है।

मरने वाली छात्रा बिहार,चंपारण जिले रहने वाली है।  बुधवार रात को वह अपने हास्टल स्थित कमरे में गई थी। पुलिस के मुताबिक जिस रूम में मनीषा रहती थी, उसके साथ बिहार निवासी दो अन्य छात्राएं साक्षी व प्रियाशी भी रहती थीं। बुधवार को प्रियांशी का जन्मदिन था। उन्होंने कॉलेज के छात्र हिमांशु को केक लेने के लिये भेजा था। साक्षी व प्रियांशी के रूम से चले जाने के बाद मनीषा ने हॉस्टल रूम का गेट बंद कर लिया था। कुछ समय बाद साक्षी व प्रियांशी लौटकर आईं तो मनीषा ने दरवाजा नहीं खोला। मोबाइल पर  भी कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

पुलिस चौकी पहुंचे मनीषा के परिजन। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
पुलिस चौकी पहुंचे मनीषा के परिजन।                                                                                                                                                        फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी

उन्होंने अपने रूम का गेट खुलवाने के लिए नॉक किया तो भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। वह काफी देर तक रूम का गेट खुलवाने के लिए मनीषा को आवाज लगाती रहीं लेकिन कोई आवाज नहीं आई। जानकारी पर वार्डन व अन्य स्टाफ वहां पहुंच गये। एक स्टाफ ने रूम की  खिड़की से देखा तो मनीषा को पंखे से झूलते हुए पाया। स्टाफ ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोलकर मनीषा को नीचे उतारा। उसे तुरंत सुभारती अस्पताल ले जाया गया जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मनीषा का भाई सोनू दिल्ली से मेरठ अपनी मौसी के साथ पहुंच गया। सोनू का कहना है कि कॉलेज वाले उनसे सच छिपा रहे हैं। कॉलेज वालों ने फोन कर बताया था कि आपकी बहन ने सुसाइड किया है, जबकि उसकी सहेली जो हर समय मनीषा के साथ थी, उसका कहना है कि मनीषा की तबीयत खराब है। परिजन अब कॉलेज के खिलाफ जानी थाने पर तहरीर देने पहुंचे हैं। मनीषा MIET कॉलेज में BCA कंप्यूटर साइंस के सेक्शन-D की छात्रा थी। परिवार से 13 फरवरी को मनीषा की आखिरी बात हुई थी।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *