मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 का शुभारम्भ
मेरठ

मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 का शुभारम्भ

Spread the love
3,349 Views

मेरठ। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 का शुभारम्भ किया गया।


पुलिस लाईन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेन्द्र कुमार मि़श्रा के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की महिलाओं रेविता कश्यप सुपरवाईजर महिला कल्याण विभाग, पूनम शर्मा सीडब्ल्यूसी, श्रीमती नेहा त्यागी कार्यालय जिला प्रोविजनल अधिकारी, निशी रानी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कल्पना पाण्डेय सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी, प्रीति त्यागी काव्यांजली फॉउडेशन, साक्षी शर्मा बेटी बचाओ बेटी पढाओ फाउडेशन व निरीक्षक प्रभिता सिह प्रभारी एण्टीरोमियो सैल, उप निरीक्षक गीता रानी, प्रभारी महिला अपराध प्रकोष्ठ, उप निरीक्षक सारिका त्यागी, प्रभारी 1090, प्रियंका, जौहारा प्रवीण एन्टीरोमियो सैल व जनपद के समस्त थानों से महिला बीट पुलिस कर्मी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात व निरीक्षक प्रतिभा सिह प्रभारी एण्टीरोमियो सैल द्वारा तीन अक्टूबर से आरम्भ होने वाले फेज-5 के अन्तर्गत 90 दिन तक चलने वाले नौ विशेष ऑपरेशन (गरूण, शील्ड, डेस्ट्रॉय, बचपन, खोज, मजनू, नशा मुक्ति, रक्षा, ईगल) के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *