दिल्ली साकेत कोर्ट में महिला को दौड़ाकर मारी गोलियां
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली साकेत कोर्ट में महिला को दौड़ाकर मारी गोलियां

Apr 21, 2023
30 Views

देश की राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गयी जब वकील की यूनिफार्म में एक व्यक्ति ने महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला चिखते हुए लगातार इधर उधर बचकर भागने का प्रयास करती रही और हमलावर बेहद इतमिनान से एक के बाद एक फायर झोकता रहा। आरोपी बार कांउसिल का प्रतिबंधित वकील बताया गया है।

यह वारदात शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस  बजे साकेत कोर्ट परिसर में हुई। घायल महिला का नाम एम राधा है और वह 40 साल की है। उसके दो गोली पेट व एक हाथ में लगी है। राधा को तुरंत ही साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक शख्स काले कपड़े पहनकर आया था। उसने मौका देखकर राधा को गोली मारनी शुरू कर दी।  लॉयर ब्लॉक के पास हुई इस वारदात के दौरान महिला चिल्लाते हुए खुद को गोली से बचाने की कोशिश करती रही। वह भागी भी लेकिन हमलावर एक के बाद एक फायर झोंकता रहा। महिला का अपने पति के साथ किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा है। वह आज गवाही देने कोर्ट में आई थी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।

आरोपी की भी पहचान हो गई है। वह बार काउंसिल का प्रतिबंधित वकील है। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ 420 का केस दर्ज करवाया था। शुक्रवार को इसी मामले की सुनवाई होनी थी और महिला अपना बयान दर्ज कराने के लिए साकेत कोर्ट पहुंची थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *