मुंबई एयरपोर्ट पर फिर स्पॉट हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान
कस्टम ड्यूटी के कारण फिर से चर्चा में आये बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर बीती रात एक बार फिर से स्पॉट किये गये। शाहरुख खान अपनी सिक्योरिटी से घिरे हुए एयरपोर्ट में दाखिल हुए। हालांकि पैपराजी ने भी किंग खान की जमकर तस्वीरें क्लिक की.
शाहरुख खान के एयरपोर्ट लुक की बात की जाये तो वह ब्लैक टीशर्ट के साथ लेदर जैकेट कैरी किये हुए थे। साथ ही व्हाइट स्नीकर्स भी पहने हुए थे। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स भी लगाए हुए थे। मैसी लुक में हमेशा की तरह बॉलीवुड के बादशाह काफी हैंडसम लग रहे थे.
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लगातार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जा रहे हैं। एक बार फिर बीती रात किंग खान मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए…#srk #srklovers pic.twitter.com/jEIQSRIAYG
— FIRSTBYTE.Tv (@firstbytetv_) November 16, 2022
दरअसल, किंग खान बीते चार साल से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आए हैं। आखिरी बार वह साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में देखे गये थे। इस साल शाहरुख ‘रॉकेट्री’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में कैमियो रोल में नजर आए थे।. अब शाहरुख खान कमबैक को तैयार हैं। उनकी 2023 में तीन फिल्में ‘पठान’ (Pathaan), ‘जवान’ (Jawaan) और ‘डंकी’ (Dunki) रिलीज होनी हैं। 2 नवंबर को शाहरूख के जन्मदिन पर ‘पठान’ का टीजर भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी।