डंडा लगने से ई रिक्शा चालक घायल, दरोगा निलंबित
हापुड़ अड्डे चौराहे पर टीएसआई द्वारा डंडा मारकर एक ई रिक्शा चालक को घायल कर दिया गया। उत्तेजित रिक्शा चालक ने वहीं सड़क पर ई रिक्शा आड़ा तिरछा खड़ाकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने पहुंच कर किसी तरह हालत बिगड़ने से बचाये। घायल को उपचार के लिये भेज दिया है। एसएसपी ने दरोगा युद्धवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।
यह घटना सोमवार की शाम हापुड़ अड्डे पर हुई। दरअसल, समर गार्डन निवासी नौशाद बेगमपुल से सवारियां लेकर ई रिक्शा में बैठाकर ला रहा था। हापुड अड्डे वह पहुंचा था कि तभी आरोप है कि टीएसआई युद्धवीर सिंह ने उसके सिर में डंडा मार दिया। नौशाद ने यह आरोप भी लगाया कि दो सौ रुपये न देने पर दरोगा ने डंडा मारा है। इस पर नौशाद ने ई रिक्शा को बीच सड़क पर खडा कर दिया और चौराहे के बीचो-बीच लेट गया।

इससे वहां भयंकर जाम लग गया। टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लाेगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर नौचंदी, लिसाडी गेट व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ई रिक्शा चालक का उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तब जामकर जाम खुल पाया।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
https://firstbytetv.com/

