कुटुम्ब प्रबोधन की पारिवारिक बैठक में “6 भ” की उपयोगिता बताई
मेरठ। जागृति विहार नगर की सराय काजी बस्ती में कुटुम्ब प्रबोधन की पारिवारिक बैठक संत रविदास गुरुकुलम में सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर संयोजक रविंद्र और नगर संघचालक अरविंद का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
चर्चा में नगर कार्यवाह माधव, सह नगर कार्यवाह डॉ रविंद्रं, नगर परिवार प्रबोधन संयोजक नवनीत, नगर सह सेवा प्रमुख जी सूर्य मनु का रहना हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्ण रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने देखी एवं मुख्य अतिथियों का स्वागत किया ।
महानगर संयोजक ने परिवार में 6 ‘भ’ की उपयोगिता को बताया। इसमें भवन ,भाषा ,भ्रमण ,भोजन, भजन ,भूषा शामिल रहे। डॉ. रमेश द्वारा आज डब्ल्यूएचओ स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ