अवैध ई रिक्शा सीज कर डिस्मैंटल की जाये-डीएम दीपक मीणा
मेरठ

 अवैध ई रिक्शा सीज कर डिस्मैंटल की जाये-डीएम दीपक मीणा

2,347 Views
  • शहर में अवैध ई रिक्शा का मकड़डाल पर डीएम सख्त
  • अत्याधिक संख्या के कारण सड़क पर निकलना हुआ दूभर
  •  अवैध ई रिक्शा सीज कर डिस्मैंटल की जाये-डीएम
  • शहर में अवैध रूप से दौड़ रही हैं करीब 40 हजार ई रिक्शा
  • मांग व जरूरत से कहीं ज्यादा ई रिक्शा हैं मेरठ में 
शहर में ई रिक्शाओं के बढ़ते मकड़जाल पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनता को राहत देने के लिये सख्त रूख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी ने आज स्पष्ट कहा कि शहर में संचालित अवैध ई-रिक्शा के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाये। चेकिंग के दौरान अवैध ई रिक्शा को सीज करते हुए उसके डिस्मैंटल की कार्रवाई अमल में लाई जाये।
दरअसल, शहर में आरटीओ आफिस के रिकार्ड के मुताबिक करीब तीन हजार ई रिक्शा मेरठ शहर में संचालित हो रही हैं जबकि इनकी वास्तविक संख्या 45 हजार बतायी गयी है। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चार रूट तय करते हुए उन पर स्टीकर लगाने का अभियान चलाया था। यह बात औैर है कि यह अभियान कमजोर इच्छा शक्ति के चलते कोई असर नहीं दिखा पाया। हालात यह भी है कि बड़ी संख्या में ई रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन व नंबर प्लेट के धडल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं। इतना ही नहीं ये उन मुख्य चौराहों से भी बेधड़क निकल अथवा सवारी बैठा रही हैं जहां ट्रैफिक पुलिस तैनात है।
शहर में इन ई रिक्शाओं द्वारा पैदा की गई समस्या को गंभीरता से लेते हुए आज जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एनआईसी सभागार में बैठक बुलाई थी।
अवैध ई रिक्शा सीज कर डिस्मैंटल की जाये। डीएम दीपक मीणा। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
अवैध ई रिक्शा सीज कर डिस्मैंटल की जाये। डीएम दीपक मीणा। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शहर में संचालित अवैध ई-रिक्शा के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि बिना पंजीयन, बिना फिटनेस, बिना ड्राईविंग लाईसेंस के ई-रिक्शा का संचालन पाये जाने पर उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जाये। साथ ही अवैध ई-रिक्शा निर्माताओ पर भी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये। चौराहों व चौराहों के आसपास अतिक्रमण हटाकर यातायात के सुगम संचालन के लिये स्थाई कार्यवाही की जाये। ई-रिक्शा चालको के लिए आईकार्ड व क्यूआर कोड की व्यवस्था की जाये।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने  संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध ई-रिक्शा का संचालन बंद करा दिया जाये तथा चैकिंग के दौरान अवैध ई-रिक्शा संचालित पाये जाने पर उन्हें सीज करते हुए डिस्मैन्टल की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन लोगों की अवैध ई रिक्शा सीज की जाये उन्हें नया ई-रिक्शा दिलाने हेतु बैंको से ऋण दिलाये जाने में सहयोग किया जाये। बैठक में  एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *