आज हो सकता है हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान ,  गुजरात चुनाव की घोषणा दिवाली के बाद
Uncategorized

आज हो सकता है हिमाचल चुनाव की तारीखों का ऐलान , गुजरात चुनाव की घोषणा दिवाली के बाद

Spread the love

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है क्योंकि चुनाव आयोग ने आज 3:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है? इसी के साथ गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान दिवाली के बाद संभव है।

बता दें गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और साथ ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी की सरकार है।

वहीं आपको बताया दे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल दौरे पर है। प्रियंका गांधी यहां कांग्रेस के कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। और हिमाचल प्रदेश के सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे एक दिन पहले पीएम मोदी जी हिमाचल के दौरे पर थे। पीएम ने ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसी के साथ पीएम मोदी ने lllT पूना राष्ट्र को समर्पित की थी। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी थी। और उन्होंने चंबा में दो पनबिजली परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी थी।

हिमाचल प्रदेश में इस बार मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं अगर गुजरात की बात करें तो गुजरात में दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आप भी मैदान में हैं। जिसके चलते गुजरात में भाजपा कांग्रेसी और आप के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *