तीस किलोमीटर ईरिक्शा में पत्नी का शव लेकर घूमा, फिर जंगल में फेंक दिया
मेरठ

तीस किलोमीटर ईरिक्शा में पत्नी का शव लेकर घूमा, फिर जंगल में फेंक दिया

74 Views
  • जई गांव के खेतों में मिला था अज्ञात महिला का शव
  • मायके वालों ने शव की शिनाख्त गुंजन सैनी के रूप में की
  • शक के आधार पर पति से की गई पूछताछ
  • गुंजन अपने पुराने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी
  • नहीं मानने पर गुंजन को मौत की नींद सुला दिया

मेरठ के जई गांव में बरामद हुई महिला की पुलिस ने शिनाख्त कर उसके पति व बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि महिला के किसी से संबंध थे और पति ने उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद ही पति ने अपने बहनोई संग मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया। मारने के बाद दोनों उसे ईरिक्शा में रखकर जई गांव के खेतों में डाल आये थे।

पुलिस ने शव की शिनाख्त भगवतपुरा थाना ब्रह्मपुरी निवासी गुंजन सैनी के रूप में की थी। पुलिस ने उसके पति विशाल व बहनोई गोरर्धन को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, 3 जनवरी को भावनपुर थाना क्षेत्र के जई गांव में जंगल में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। आठ जनवरी को बुलंदशहर, खुर्जा से आकाश, गौरव पुत्र श्याम सुंदर सैनी ने मोर्चरी पहुंच कर बताया कि यह शव उनकी बहन गुंजन का है। उन्होंने बताया कि गुंजन की शादी मेरठ ब्रहमपुरी निवासी विशाल से 22 फरवरी 2019 को हुई थी।

इन लोगों को गुंजन की ननद अलका ने फोन पर बताया था कि गुंजन दवा लेने के बहाने अपने दोनों बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। तभी परिजनों ने गुंजन की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मायके वालों ने तभी पुलिस को दामाद विशाल व बहनोई पर शक जता दिया था।

पुलिस ने शक के आधार पर विशाल को दबोचा तो शुरू में उन्हें पट्टी पढाने की कोशिश की लेकिन सख्ती होते ही वह टूट गया। बकौल पुलिस उसने बताया कि उसने दो जनवरी की रात करीब ढ़ाई बजे जब सब सो गये थे तो गुंजन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। विशाल का कहना है कि गुंजन अक्सन अपने पुराने प्रेमी अंशुल सैनी से बातचीत करती रहती थी। शादी के बाद भी उसने अंशुल को नहीं छोड़ा था।

बकौल विशाल कई बार समझाने के बाद भी जब गुंजन नहीं मानी तो उसने उसे हमेशा के लिये मौत की नींद सुलाने का फैसला कर लिया। हत्या के बाद उसने अपने बहनोई को फोन कर बताया कि उसने गुंजन की हत्या कर दी है, शव ठिकाने लगाना है। बहनोई गोवर्धन अपना ई रिक्शा ले आया। रात में ही वह शव को कपड़े में लपेट कर निकल गये। तमाम चक्कर काटने पर भी जब उपयुक्त जगह नहीं मिली तो भावनपुर के जंगल में शव को खेत में फेंक दिया।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी तक पहुंची। क्योंकि पति, बहनोई की लोकेशन भावनपुर के जंगलों में मिली जहां गुंजन की लाश मिली थी। पूछताछ में विशाल ने अपना जुर्म भी कुबूल लिया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *