हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट ने ही गौतम अडानी को दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची में सीधे 32वें स्थान पर ला खड़ा किया है। इससे पहले नेटवर्थ के मामले में वह दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति थे। उन्होंने हिंदुस्तान के नंबर वन मुकेश अंबानी को भी खासा पीछे छोड़ दिया था। शेयरों में गिरावट से अडानी ग्रुप के मार्केट कैप में उनकी नेटवर्थ में 82.8 अरब डाॅलर की गिरावट आई है। इस गिरावट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह दुनिया के अरबपतियों में शुमार एलन मस्क, जेफ बेजोस व बिल गेट्स और मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में इस साल आई तीजे से ज्यादा है। गौतम अड़ानी ग्रुप की इस गिरावट और हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद देश का विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहा है। सोशल मीडिया के जरिये आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा मुखर नजर आ रही है।
दरअसल, Hindenburg Research की रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप दशकों से खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल रहा है। रिपोर्ट में इस कारपोरेट जगत का एक बड़ा फ्राड कहा गया है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इस रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए इसे भारत पर हमला करार देने की कोशिश की है। बावजूद इसके ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट जारी है। लाख कोशिशों के बावजूद अडानी निवेशकों का भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं।
रईसों की सूची में इस ताजातरीन उठक पटक के बाद टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर के मालिक एलन मस्क फिर से दुनिया के रईसों की सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 6.98 अरब डॉलर की उछाल आई। मस्क की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर पहुंच गई और वह फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट (185 अरब डॉलर) को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए। ऐमजॉन के जेफ बेजोस (117 अरब डॉलर) तीसरे, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (114 अरब डॉलर) चौथे, दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (106 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (102 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (89.4 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (84.7 अरब डॉलर) आठवें, कार्लोस स्लिम (83.2 अरब डॉलर) नौवें और मुकेश अंबानी (81.1) दसवें नंबर पर हैं।
बता दें कि एलन मस्क इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति हैं। उनकी नेटवर्थ में 50.1 अरब डॉलर की उछाल आई है। बेजोस की नेटवर्थ में 10.2 अरब डॉलर और गेट्स की नेटवर्थ में 4.62 अरब डॉलर की तेजी आई है। मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक) के सीईओ मार्क जकरबर्ग 63 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 19वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 17.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। टॉप 10 में शामिल अरबपतियों में केवल वॉरेन बफे और मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है। अंबानी की नेटवर्थ में 6.02 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह एशियाई अमीरों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
2 Comments
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.info/register-person?ref=IXBIAFVY