शहर में चारों तरफ विकास नहीं, गड्ढे ही गड्ढे-सीमा प्रधान
मेरठ

शहर में चारों तरफ विकास नहीं, गड्ढे ही गड्ढे-सीमा प्रधान

May 1, 2023
25 Views
  • गठबंधन प्रत्याशी सीमा प्रधान ने की प्रेस कांफ्रेंस 
  • शहर की जनता उन्हें जिताने का मन बना चुकी
  • शहर में अब चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे
  • विकास नहीं, मुद्दों से भटका रही है भाजपा

समाजवादी पार्टी व रालोद गठबंधन प्रत्याशी सीमा प्रधान ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की फिरकापरस्त की राजनीति से जनता आजिज आ चुकी है। मुद्दों से भटकाने का काम भाजपा कर रही है, विकास का नहीं। आज शहर में जहां भी जाओं चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़कों पर चलना भी दूभर हो रहा है। जनता गठबंधन प्रत्याशी को जिताना चाहती है। गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय है।

गठबंधन प्रत्याशी सीमा प्रधान व गठबंधन संगठन के पदाधिकारी आज मीडिया से वार्ता कर रही थे। इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि सभी पदाधिकारियों की सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीटिंग ली है। इसमें सभी लोगों से भेदभाव से ऊपर उठकर गठबंधन प्रत्याशी सीमा प्रधान की जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाने के लिये कहा गया है।  इस मौके पर सीमा प्रधान ने इस बात का खंडन किया कि पार्षद प्रत्याशी वार्ड में घूमते नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्षद प्रत्याश बराबर उनके साथ वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैँ।

जब उनसे यह पूछा गया कि शहर विधायक रफीक अंसारी व किठौर विधायक शाहिद मंजूर जनसंपर्क अभियान में कही नजर नहीं आ रहे हैं तो पार्टी पदाधिकारी शांत हो गये। दबी जुबान में कहा कि वह भी कहीं जनसंपर्क कर रहे होंगे।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *