
महाराष्ट्र के भंडाना आर्डिनेस फैक्ट्री में धमाका, आठ की मौत
महाराष्ट्र के भंडारा में आर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब बारह लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ब्लास्ट क्यों औैर कैसे हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी की मदद से मलबे को वहा से हटाया जा रहा है। फिलहाल दो लोगों को दबे मलबे से निकाला जा चुका है। रेस्कयू जारी है। फैक्ट्री में एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। रेस्क्यू जारी है।
कलेक्टर भंडारा संजय कोलते के मुताबिक आयुध निर्माणी जवाहर नगर भंडारा में हुए विस्फोट के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को भेज दिया गया है। डिफेंस PRO के मुताबिक फैक्ट्री के हिस्से की छत गिर गई है जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। वहां कुल 12 लोगों के होने की सूचना है, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है।
follow us on 👇
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/