मेरठ समेत देश भर में शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। अलविदा जुमा की रात से ही मस्जिदों में ईद की नमाज की तैयारियां हो गई थी। शनिवार सुबह से ही नमाजियों की भीड़ मस्जिदों में जुटना शुरू हो गई। सभी ने मिलकर नमाज पढ़ी और अमन चैन की दुआ मांगी।
मेरठ में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शांति पूर्वक ढंग से नमाज पढ़ी गई। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहीं। वहीं कुछ जगहों पर पुलिस, प्रशासन के मना करने के बाद भी सड़क पर नमाज हुई। जिसे पुलिस रोक नहीं पाई। काफी लोग सड़कों पर नमाज पढ़ते दिखे।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

