जिलाधिकारी ने लिया कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा
मेरठ

जिलाधिकारी ने लिया कुश्ती प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा

Spread the love
179 Views

68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक बालिका वर्ग की तैयारियों का आज जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जायजा लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 68 वर्षों में प्रथम बार किया जा रहा है इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य में पूरी तेजी लाई जाए टेंट में भव्यता नजर आनी चाहिए।

बता दें कि 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता अंडर-19 बालक बालिका वर्ग का आयोजन मेरठ जनपद में 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के रुस्तम ए जमा दारा सिंह स्टेडियम में यह आयोजन किया जाना है।

आज सभी तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी दीपक मीणा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे जहां पर उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पारुल वर्मा , मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव,ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह , प्रधानाचार्य डॉ गौरव पाठक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे देश से 400 खिलाड़ी कुश्ती में प्रतिभाग करेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जनपद में समस्त चौराहे तथा मुख्य मार्गो तथा मेरठ में प्रवेश करने वाले प्रत्येक मार्ग पर होर्डिंग्स एवं बैनर लगाए जाएं। प्रत्येक विद्यालय के बाहर होर्डिंग बैनर लगाया जाए। जनपद के मुख्य चौराहे पर नगर निगम द्वारा संचालित एलईडी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाए। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल में उच्च स्तरीय व्यवस्था होनी चाहिए आसपास कोई भी गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए इसके लिए समस्त विभागों की समीक्षा बैठक भी आहूत की जाएगी।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *