उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप , इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट
Uncategorized

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप , इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट

Jan 3, 2023
34 Views

देश के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 5 दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की आशंका जताई है। अगले 5 दिनों तक इन सभी राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी लो रहने की आशंका है। वाहन चालकों से सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

फिलहाल उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चलने के साथ घने कोहरे से मामूली सी राहत है। इसी के साथ अगर बात की जाए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के बाकी हिस्सों की तो वहां शीतलहर की स्थिति बरकरार है। मौसम विभाग की मानें आने वाले तीन दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाओं का और सितम देखने को मिलेगा।राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। फिलहाल राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई। वहीं दिल्ली के सफदरजंग इलाके की बात की जाए तो वहां कल न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार नए साल के शुरुआती दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान आदि शामिल हैं। इन सभी राज्यों में अगले 5 दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान इन राज्यों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी लो रहने की आशंका भी जताई गई है। जिसके चलते वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां भी कोहरे का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 5 दिनों तक भयंकर कोहरा और ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की आशंका जताई है।अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी जा सकती है। कुल मिलाकर पूरे देश में ही मौसम शुष्क रहेगा। बारिश सिर्फ तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तटीय तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में देखी जाएगी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *