श्रद्धा हत्याकांड में नया खुलासा, जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से हुई मैच
दिल्ली-एनसीआर

श्रद्धा हत्याकांड में नया खुलासा, जंगलों में मिली हड्डियां श्रद्धा के पिता के DNA से हुई मैच

Dec 15, 2022
30 Views
  • जंगल में मिली हड्डियों का डीएनए हुआ श्रृद्धा के पिता से मैच
  • दिल्ली के AIMS अस्पताल मे होगा श्रद्धा की हड्डियों का पोस्टमार्टम
  • श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े फेंके गए थे अलग अलग स्थान पर

राजधानी दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड में रोजाना नए तथ्य खुलकर आ रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस द्वारा बरामद की गई कुछ हड्डियों का है। जंगल में मिले हड्डियों के नमूने श्रद्धा के पिता के डीएनए से मेल खा गए हैं। जिससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह हड्डियों के नमूने श्रद्धा के हैं। इन हड्डियों को दिल्ली पुलिस की टीम ने महरौली और गुरुग्राम के जंगलों से इकट्ठा किया गया था। इस नए खुलासे को लेकर दिल्ली पुलिस बहुत जल्द मीडिया से चर्चा करेगी, जिसमें डीएनए जांच से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

इस मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला है। जिसने लिव-इन में रह रही पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए शव के 35 टुकड़े कर दिए। और महीनों तक उन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाता रहा।आरोपित आफताब पूनावाला अभी पुलिस गिरफ्त में है। सबूत जुटाने के लिए पुलिस आफताब का पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट करा चुकी है। जिसमे कई बातें सामने आई हैं। टेस्ट के दौरान पूछताछ में सामने आई बातों के आधार पर ही पुलिस जांच कर रही है।

बता दें राजधानी में हुए श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को 20 नवंबर को बड़ी कामयाबी मिली थी। उस समय पुलिस ने सर्च अभियान के तहत महरौली के जंगल से मानव खोपड़ी और जबड़े का हिस्सा बरामद किया था। इस दौरान मानव शरीर के बाकी हिस्सों की हड्डियां भी बरामद की गई थी। बता दें पुलिस ने श्रद्धा के पिता का डीएनए टेस्ट भी करवाया। जिसमे जंगल में मिले मानव शरीर की हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता से मेल खा गया। पुलिस को शक था कि जंगल में मिली हड्डियां श्रद्धा की हो सकती हैं। इसलिए उसके पिता से उनका डीएनए टेस्ट कराया।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागर प्रीत हुड्डा ने जानकारी दी की। श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को DNA से संबंधित जांच की रिपोर्ट और पॉलीग्राफ जांच की रिपोर्ट मिल गई है। जो हमारे तफ्तीश के लिहाज से काफी मददगार साबित होगी। जबकि इस मामले में हम लोग दो और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसमें से नार्को टेस्ट की रिपोर्ट सबसे महत्वपूर्ण है।साथ ही बताया कि जल्द ही हमारी टीम श्रद्धा के उन हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने वाली है जिससे उसके पिता के साथ डीएनए मैच हुआ है। श्रद्धा के शव वाली हड्डियों का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में होगा। और DNA टेस्ट संबंधित जांच पड़ताल के लिए हम लोगों ने CBI की फोरेंसिक जांच लैब की मदद ली थी।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *