ऋषभ पंत की होगी प्लास्टिक सर्जरी, दिल्ली किया जा सकता है एयरलिफ्ट
दिल्ली-एनसीआर स्पोर्ट्स

ऋषभ पंत की होगी प्लास्टिक सर्जरी, दिल्ली किया जा सकता है एयरलिफ्ट

Dec 31, 2022
14 Views

शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए तड़के सड़क हादसे में ऋषभ पंत को प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जा सकता है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निदेशक श्याम शर्मा ने एएनआई को जानकारी दी कि डीडीसीए की एक टीम भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल के लिए रवाना हो रही है। बताया कि ऋषभ जो एक दिन पहले एक भयानक दुर्घटना का शिकार हुए थे अगर जरूरत पड़ी तो जल्द ही विकेटकीपर बल्लेबाज को हवाई मार्ग से प्लास्टिक सर्जरी के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली से रुड़की लौटते समय ऋषभ की ड्राइविंग के दौरान झपकी लगने से कार हम्मादपुर झाल के पास रुड़की के नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस भयानक हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शर्मा ने कहा कि पंत को आगे की सर्जरी के लिए राष्ट्रीय राजधानी ले जाया जा सकता है। क्योंकि कार दुर्घटना में उन्हें कई गंभीर चोटें आई हैं। बता दें हाल ही में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा खत्म करके लौटी थी। जिसमे ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा थे। और भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी 20 और वनडे सीरीज का पंत हिस्सा नहीं थे। क्योंकि पंत घुटने की एक इंजरी के चलते NCA में रिहैब के लिए जाना था। इसी बीच उनको लगा की उनके पास कुछ समय था तो वे दिल्ली से अपने घर अपनी मां को नए साल पर सरप्राइज़ देने के लिए खुद ही कार चला कर जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह गाड़ी चलाते समय उनकी आंख लग गई और रुड़की के पास गाड़ी के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ऋषभ के माथे, पीठ, और पैर में चोटें आई हैं। बीसीसीआई ने उनके लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर यह अपडेट दी है। वहीं उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पंत का अच्छे से अच्छा इलाज उत्तराखंड सरकार करवाएगी।बीसीसीआई भी ऋषभ के इलाज पर लगातार नज़र बनाए हुए है।बताते चलें ऋषभ मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। लेकिन अब वह दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं। दिल्ली से ही घरेलू क्रिकेट खेलकर ऋषभ भारतीय टीम के स्तर प्लेयर बन गए हैं। टीम के उप कप्तान रह चुके ऋषभ को भविष्य का लीडर भी कहा जाता है। और कुछ मैचों में तो ऋषभ टीम इंडिया की कप्तानी भी के चुके हैं।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *