फल विक्रेता का शव लटका हुआ मिला, हत्या की आशंका
मेरठ

फल विक्रेता का शव लटका हुआ मिला, हत्या की आशंका

Spread the love

ब्रह्मपुरी इलाके में शुक्रवार की सुबह एक फल विक्रेता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गयी। शव के मुंह में कपड़ा भी ठूसा होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या।

मृतक का नाम सूरज सोनकर है। दरअसल, सूरज अपने परिवार के साथ भगवतपुरा में रहते थे। वह फल का ठेला लगाकर अपना परिवार पाल रहे थे। रोजाना की तरह वह गुरूवार की शाम घर चले गये थे। खाना खाने के बाद वह सोने के लिये अपने कमरे में चले गये थे । शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों को पचास वर्षीय सूरज का शव लटका हुआ मिला। सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले ही वहां रात साढ़े तीन बजे टहलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ही सूरज ने आत्महत्या कर ली।

उधर, परिजनों का कहना है कि सूरज के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। आत्महत्या करने वाले को मुंह में कपड़ा ठूंसने की क्या जरूरत है। इस आधार पर परिजन सूरज की हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।

3 Comments

  • Thank you, your article surprised me, there is such an excellent point of view. Thank you for sharing, I learned a lot.

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/en-ZA/register?ref=JHQQKNKN

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *