मेरठ सदर तहसील का रिश्वतखोर कानूनगो लोकेंद्र राठी रंगे हाथ गिरफ्तार
BREAKING मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ सदर तहसील का रिश्वतखोर कानूनगो लोकेंद्र राठी रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love
12 Views

सदर तहसील का कानून गो रिश्वत लेते गिरफ्तार
डोलबंदी की नपाई के लिये मांग रहा था बीस हजार
बीस हजार न मिलने पर जाने से कर दिया इनकार
एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ लोकेंद्र को किया गिरफ्तार
टीम लोकेंद्र को टीपीनगर थाने ले गई 

  • मेरठ सदर तहसील के कानून गो लोकेंद्र राठी को आज एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकेंद्र राठी डोलबंदी की नपाई के लिये जाने के लिये बीस हजार रुपये की मांग कर रहा था। उसने बीस हजार रुपये न मिलने पर डोल बंदी के लिये जाने से साफ इनकार कर दिया था।
  •  इस पर परेशान किसान ने एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की थी। इसी आधार पर आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि वह एक साल से अधिक समय से डोल की नपाई की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारी अनसुनी कर रहे थे। इस दौरान कानूनगो ने माप कराने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की।इस शिकायत के बाद पीड़ित ने एंटी करप्शन को सूचना दी और तय योजना के तहत कानूनगो को रिश्वत देने के बहाने बागपत बाईपास पर बुलाया गया। जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, टीम ने उसे दबोच लिया।
  • विस्तार से देखिये 👇
  • https://youtu.be/PzeA3FX2IOM
  • Follow us on 👇

    फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
    ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
    चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
    वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
    इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/