कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम का ऐलान
खास खबर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं हिमाचल प्रदेश के सीएम का ऐलान

56 Views
  • कांग्रेस ने जीते हिमाचल चुनाव , जानिए कौन बनेगा सीएम ?
  • हिमाचल में सीएम पद को लेकर हो रही है खींचतान
  • हिमाचल सीएम पद की कतार में प्रतिभा सिंह के साथ सुखविंदर सिंह और मुकेश अग्निहोत्री
  • प्रियंका गांधी जल्द कर सकती हैं नए सीएम का ऐलान

सूत्रों के जरिए खबर आ रही है कि हिमाचल सीएम पद के दावेदारों में खींचतान चल रही है। इसी खींचतान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बहुत जल्द हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चुनाव तो जीत गई है। लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में एक नाम पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में सूत्रों के जरिए खबर आ रही है कि सीएम पद के दावेदारों में चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बहुत जल्द हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती हैं। सूत्रों ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय दिया है। इसलिए राज्य का अगला सीएम कौन होगा ये भी वही चुनेंगी। बता दें जब से कांग्रेस ने हिमाचल चुनाव जीता है उसी के बाद से ही हिमाचल में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान शुरू हो गई।

जीत मिलने के बाद राज्य के 40 कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार शाम को पार्टी के पारंपरिक एक लाइन के प्रस्ताव को पारित किया, प्रस्ताव में “आलाकमान” को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। फैसला रविवार तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रियंका गांधी ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मिलकर कई रैलियों में हिमाचल प्रदेश में पार्टी के अभियान का नेतृत्व भी किया।इन चुनावों के लिए रणनीति बनाने में प्रियंका गांधी भी शामिल थीं। इस पर कई नेताओं ने पार्टी की जीत और भाजपा की चुनाव मशीनरी को हराने में उनके नेतृत्व की सराहना भी की। बता दें प्रचार की कमान संभालते हुए प्रियंका गांधी की यह पहली चुनावी सफलता है।

कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हार गई थी जिसके बाद सिरमौर, कांगड़ा, सोलन और ऊना में अपनी रैलियों के दौरान प्रियंका गांधी ने अग्निपथ, महंगाई, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे उठाए थे। देर शाम विधायकों की एक बैठक हुई, जिसमें समन्वय के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा और भूपेश बघेल शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विधायक से बात की कि किसके पास अधिक समर्थन है। बता दें हिमाचल में राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के लिए समर्थक सीएम पद की मांग कर रहे हैं। उनको सीएम पद पर बैठाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की एक भीड़ ने नारे लगाए और यहां तक कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार को भी रोक दिया। जिसमें मांग की गई कि तीन बार के सांसद और दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को इस पद का हकदार बताया गया। साथ ही बता दें प्रतिभा सिंह के अलावा सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं, दोनों का अपने इलाकों में खूब समर्थन मिल रहा है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *