कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा 15 अगस्त को हर घर लहरायेगा तिरंगा, तैयारी तेज
मेरठ

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा 15 अगस्त को हर घर लहरायेगा तिरंगा, तैयारी तेज

Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये भाजपा ने अपनी सारी ताकत झोंक दी है। तिरंगा वितरण के साथ ही लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान जोर पकड़ चुका है। सोमवार को मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने महानगर भाजयुमो की बैठक बुलाकर कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिये प्रेरित किया। नौ अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली भी निकाल रहा है। इस मौके पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने इसकी तैयारियों का जायजा भी लिया।

अपने कैंप कार्यालय पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके लिये “हर घर तिरंगा” लहराने का लक्ष्य रखा गया है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले 9 अगस्त को होने वाली बाइक रैली को बहुत ही शिष्टाचार धैर्य एवं संगठित रूप से आयोजित करने की भी अपील की।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधायक अमित अग्रवाल।

महानगर उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर संयोजक महानगर संयोजक “हर घर तिरंगा” अभियान के संयोजन में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर महामंत्री पीयूष शास्त्री, महानगर मंत्री दीपक शर्मा, रविंद्र तेवतिया महानगर सह संयोजक स्थानीय निकाय, संजीव रस्तोगी महानगर संयोजक, सहकारिता अजय चंद्रा, युवा मोर्चा के मुल्तान नगर मंडल अध्यक्ष विवेक त्यागी, गंगा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल राघव, छावनी मंडल अध्यक्ष हरीश साहू, पटेल नगर महामंत्री विकास सोनकर, कंकरखेड़ा मंडल महामंत्री करण विग, पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष राहुल राणा, अग्रसेन मंडल महामंत्री ऋषभ चौधरी, ब्रह्मपुरी मंडल कार्यालय प्रभारी विष्णु गोयल, फूलबाग मंडल अध्यक्ष वासु भारद्वाज, नगर मंडल अध्यक्ष कुणाल कौशिक, जागृति विहार मंडल महामंत्री मोहित पुंडीर, शास्त्री नगर मंडल उपाध्यक्ष शुभम गोयल, माधव नगर मंडल मंत्री रोबिन गुंबर, देहात मंडल मंत्री अभिषेक त्यागी, रिठानी मंडल अध्यक्ष आयुष कौशिक, मलियाना मंडल अध्यक्ष वरुण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *