छह फीट की सुरंग बना कर बदमाशों ज्वैलरी शोरूम से लाखों के जेवरात उड़ाये
मेरठ

छह फीट की सुरंग बना कर बदमाशों ज्वैलरी शोरूम से लाखों के जेवरात उड़ाये

Spread the love

बदमाशों ने चोरी का नायाब तरीका निकालते हुए गढ़ रोड स्थित प्रिया ज्वैलर्स के शोरूम से लाखों रुपये के जेवर व नकदी उड़ा ली। बदमाशों ने इसके लिये बकायदा नाले के रास्ते एक सुरंग बनायी और इस घटना को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने दुकान के भीतर पहुंचने के लिये करीब छह फीट सुरंग बनाई है। एक बदमाश सीसीटीवी में उस वक्त कैद हो गया है जब व सुरंग से बाहर निकल रहा था।

विस्तार से देखिये 👇

https://www.youtube.com/watch?v=dzZAy-A2CLs

दरअसल, मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार निवासी शुभम नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड पर नंदन सिनेमा के पास प्रिया ज्वैलर्स नामक दुकान है। गुरुवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर लगा हुआ था। जब अंदर गए तो काउंटर के पास सुरंग देखकर होश उड़ गए। काउंटर में रखे जेवर नाग और नकदी गायब थी। बता दें कि दुकान के बाहर नाला है जहां से बदमाश ने करीब छह फीट लंबी सुरंग बनाई थी। सुरंग से निकलता हुआ बदमाश सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहा है। दुकान में लगे तीन कैमरों में से दो को उसने तोड़ दिया था। एक कैमरे की फुटेज पीड़ित ने पुलिस को सौंप दी है। नौचंदी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020

follow us on twitter https://twitter.com/home

follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *