शादी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और फिर मर्डर को बनाया आम मौत, हैरान कर देगी मुंबई की ये कहानी
BREAKING महाराष्ट्र

शादी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और फिर मर्डर को बनाया आम मौत, हैरान कर देगी मुंबई की ये कहानी

Dec 7, 2022
16 Views
  • प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची मौत की ऐसी साजिश
  • 7 महीने से तिल तिल करके मार रही थी पत्नी
  • मृतक के रिपोर्ट्स में पाई गई धातु की बहुत अधिक मात्रा

ऐसा मर्डर करना था जो आम मौत लगे। एक शख्स के पेट में अचानक दर्द उठता है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दर्द के दौरान ही उस शख्स के कई ऑर्गन अचानक ही बंद हो जाते हैं। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। ये मौत देखने में सबको आम मौत लगी लेकिन असल में ये एक मर्डर था। ये वो साजिश थी जिसे खुद मृतक की पत्नी ने अंजन दिया है। आरोपी पत्नी ने पूरे 7 महीने तक साजिश रची और 2 महीने लगातार कत्ल किया। मुंबई में प्यार और धोखे की इस कहानी ने सबको हैरान कर दिया।

24 अगस्त 2022 था कपड़ो के कारोबारी कमलकांत शाह को अचानक पर में काफी दर्द हुआ। घर वाले मामूली परेशानी समझकर डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने पेट दर्द की दवाई देकर उन्हें घर ले जाकर आराम करने को कहा। लेकिन आराम मिलने के बजाय दर्द और बढ़ने लगा।
जिसके बाद कमलकांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद भी ठीक होने के बजाय 2 महीने बाद 19 सितंबर को 46 साल के कमलकांत की ऑर्गन फेल्योर की वजह से मौत हो जाती है।

मौत के पहले डॉक्टर्स ने उनकी बीमारी को समझने की काफी कोशिश की लेकिन समझ नही पाए। फिर मौत के बाद डॉक्टर्स मौत की वजह को जानने की कोशिश में लग गए। डॉक्टर्स के पास इत्तेफाक से कमलकांत की ऐसी ब्लड रिपोर्ट आई जो वाकई में हैरान कर देने वाली थी। डॉक्टर्स ने रिपोर्ट्स में पाया की कमलकांत के ब्लड में मेटल यानी की धातु की मात्रा सामान्य मात्रा से 100 गुणा ज्यादा थी। इसमें दो धातुएं ऐसी थी जो अगर इंसान के शरीर में पहुंच जाएं तो उसकी तिल तिल करके मौत ही हो जाती है। इस दौरान कमल की मां की मौत को लेकर भी सवाल उठने लगे। क्योंकि उनकी भी 13 अगस्त 2022 को ऐसे ही रहस्यमय तरीके से मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से मौत हो गई थी। जिसके बाद सवाल उठने लगे की दोनो की मौत का आपस में कोई ताल्लुक तो नही है?

रिपोर्ट्स देखने के बाद कमलकांत की मौत शक के घेरे में आ जाती है। रिपोर्ट्स में आर्सेनिक की मात्रा 4 गुणा ज्यादा , जबकि थेलियम की मात्रा 365 गुणा ज्यादा पाई गई। अब दोनो ही धातुओं की इतनी बड़ी मात्रा तो वाकई शक पैदा करने वाली थी। इस सबको देखते हुए बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया। पुलिस ने कमल की पत्नी के साथ साथ तमाम परिवार वालों से पूछताछ करनी शुरू कर दी। जिसमे कमल की बहन कविता ने बताया की भाभी कमल भाई के अस्पताल में होने के बाद भी लगातार उनके अकाउंट के बारे में जानकारियां जुटाती रहती थी। और मौत के बाद तुरंत ही उनके लाइफ इंश्योरेंस के बारे में पता करना शुरू कर दिया। परिवार वालों के मुताबिक बहु काजल के व्यवहार में किसी तरह का कोई गम या अफसोस नहीं दिखा।

इस सब के बाद डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया इन धातुओं को खाने में मिलने से न तो टेस्ट पर कोई फर्क पड़ता और न ही खाने के रंग में। लेकिन ये धातुएं इंसान को अंदर ही अंदर मारने लगती हैं। इस सब के बाद सवाल उठता है परिवार में सब एक साथ रहते हैं, साथ खाते पीते हैं फिर कमल के शरीर में ही ये धातुएं कैसे पहुंची।पत्नी काजल पर शक के चलते जब पुलिस ने उसके फोन की कॉल रिकॉर्ड निकलवाई। कॉल रिकॉर्ड में निकल कर आया की काजल किसी हितेश जैन नाम के शख्स से देर देर तक बाते करती है। जिसके बाद पुलिस ने हितेश के बारे में पता करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने जब काजल से सख्ती से पूछताछ की तो काजल ने इस बात की कुबूल कर लिया। उसने बताया की वो हितेश से प्यार करती है और उसी के साथ मिलकर उसने पति कमलकांत का कत्ल कर दिया। ताकि उसकी मौत के बाद उसी के पैसों से आशिक के साथ मजे कर सके। पुलिस पूछताछ में काजल में पति को आर्सेनिक और थेलियाम धातु की खुराक खाने में मिलाकर देने की बात भी कुबूल की है। साथ ही बताया की ये सारा आइडिया प्रेमी हितेश का था। बता दें कमलकांत और हितेश बचपन के दोस्त थे। जब कालकांत और काजल में ज्यादा लड़ाई झगड़े और अनबन रहने लगी तो हितेश काजल के करीब आ गया।

बीच में काजल बच्चो को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। लेकिन वह इस प्लान के तहत फिर से लौट आई। जिसके बाद पति और सास को ज़हर देना शुरू किया और साथ महीनो में कमल को मौत के घाट उतार दिया।अब काजल तो गिरफ्तार हो चुकी थी लेकिन आशिक हितेश को अपना दर सताने लगा था । इसलिए उसने अपने किडनैप होने की झूठी कहानी बनाई। जब पुलिस उस तक पहुंची तो उसने बताया उसे कुछ लोगो ने किडनैप कर लिया था। मारा पीटा और शाहपुर में नासिक रोड पर फेंक दिया। पुलिस ने भी उसके शरीर पर चोट के निशान देखे।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *