राज्य कर्मचारियों के भत्ते में आठ फीसदी का इजाफा
BREAKING

राज्य कर्मचारियों के भत्ते में आठ फीसदी का इजाफा

May 25, 2023
17 Views

राज्य कर्मचारियों के लिये यह खबर बेहद राहत वाली है कि उनके महंगाई भत्ते में आठ फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। यह बढ़ोत्तरी एक जनवरी 2023 से लागू होगी। इससे राज्य के 9.50 लाख पेंशनर्स व सरकारी कर्मचारियों का फायदा पहुंचेगा।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा यह बढ़ोतरी राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिये की गई है। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) करते हुए केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ाया था। इससे इन कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का लाभ दिया जा रहा है। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी है। वहीं गुजरात सरकार की ओर से बढ़ाया गया डीए भी 1 जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा। राज्य सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में दो बार की बढ़ोतरी एकसाथ की गई है।

दरअसल, महंगाई भत्ते में आठ फीसदी की यह बढ़ोतरी दो पार्ट में विभाजित की गई है। पहली वृद्धि 1 जुलाई 2022 से  4 फीसदी की गई है।  वहीं दूसरा इजाफा केंद्र सरकार के तर्ज पर 1 जनवरी 2023 से किया गया है। इसमें भी 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यानी कर्मचारियों को कुल डीए 8 फीसदी बढ़ेगा। केंद्र सरकार के बाद तमिलनाडु सरकार ने भी डीए में हाल ही में बढ़ोतरी की है। सातवें वेतन आयोग के तहत डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। हिमाचल प्रदेश में 3 फीसदी डीए, राजस्थान, असम और कुछ अन्य राज्यों ने महंगाई भत्ते में इजाफा किया है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *