कोरियन महिला से छेड़छाड़ करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार
BREAKING महाराष्ट्र

कोरियन महिला से छेड़छाड़ करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Dec 1, 2022
23 Views

देश की छवि पर डेंट लगाने वाली कोरियन महिला से जुड़ी घटना में मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूबर महिला से कथित छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की पहचान मोबिन चांद मोहम्मद शेख व मोहम्मद नकीद सदरी आलम के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। छेड़छाड़ का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ था।

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोरियन महिला का बयान सामने आया है। महिला का कहना है कि उनके साथ एक दूसरे देश में भी ऐसी घटना हुई थी, लेकिन भारत में बड़ी तेजी से कार्रवाई की गई है। युवती ने कहा कि वह तीन सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में है। यहां अधिक समय तक रहने की वह योजना बना रही हैं। वह नहीं चाहती कि यह एक बुरी घटना उसकी पूरी यात्रा और अन्य देशों को अद्भुत भारत दिखाने के उनके जुनून को बर्बाद कर दे।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *