भाजपा ने 78 पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची
BREAKING मेरठ मेरठ आस-पास

भाजपा ने 78 पार्षद प्रत्याशियों की जारी की सूची

Apr 23, 2023
30 Views
  • लंबी प्रतीक्षा के बाद पार्षद प्रत्याशी लिस्ट जारी
  • सरधना व मवाना के अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित
  • सभी की नजर महापौर प्रत्याशी के नाम पर टिकी
  • कभी भी हो सकती है महापौर प्रत्याशी के नाम की घोषणा

लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा ने मेरठ नगर निगम चुनाव के लिये 78 पार्षद प्रत्याशियों की सूची रविवार की शाम जारी कर दी। पार्टी ने दो नगर पालिका सरधना व मवाना के अध्यक्ष के प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। पार्टी ने सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पर मंजूलता जैन और मवाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अखिल कुमार कौशिक को उतारा है। इस घोषणा के साथ ही सभी की नजर अब महापौर प्रत्याशी के नाम पर आकर टिक गई है। पार्टी ने एबीवीपी जुड़े तीन युवा चेहरों को पार्षद प्रत्याशी बनाया है। इनमें उत्तम सैनी, सीसीएसयू छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष रही मीनल गौतम को कैलाशपुरी से टिकट दिया है।

भाजपा द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक नई बस्ती लल्लापुरा से रितिका, मलियाना से हीरालाल प्रजापति, भगवतपुरा से अरुण मचल, शेरगढ़ी से सुमति मिश्रा, शिवलोकपुरी से राजू कुमार वर्मा, मोहकमपुर से नरेश प्रधान, सोफीपुर से अजीत सिंह, लिसाड़ी से अमरीश चपराना, कासमपुर से रितु सोनकर, काशी से विमला, शिवपुरम से नरेश कुमार कश्यप, सोभापुर से सुमित कुमार बैरागी, जयभीम नगर से विनय कसाना, जाग्रित बिहार सेक्टर 8 से अराधना सिंह, मुलतान नगर से कविता राही, अजंत कालोनी से डॉ. अनुराधा, अब्दुल्लापुर से रघुवीर सिंह जाटव, सरायकाजी से रविंद्र सिंह, दायमपुर से आशुतोष मलिक, कसेरुखेड़ा से शालू यादव को प्रत्याशी बनाया है।

सूची के मुताबिक तुलसी कालोनी से बबीता खन्ना, गोलाबढ़ से रमेश गोलाबढ़, सुभाषपुरी से शैलेंद्र वाल्मीकि, कसेरु बक्सर से आनंद कुमार जाटव, अनपूनगर फाजलपुर से अशोक कुमार कनोजिया, तेजगढ़ी से सतपाल, पल्लवपुरम फेज 13 से रविंद्र जाटव, रिठानी से रामवीर, सुभाष नगर से पवन चौधरी वर्तमान पार्षद, मोदीपुर से निरंजन सिंह, शताब्दीनगर से प्रमोद दीक्षित, सिविल लाइन से मालविका नागदेव निर्वतमान पार्षद ललित नागदेव की पत्नी हैं, काजीपुर से साधना अग्रवाल, शिवशिक्त नगर से राजकुमार मांगलिक, हाफीजाबाद मेवला से पूनम गुप्ता, बुढेरा जाहिदपुर से नरेश कुमार हरित, गंगानगर से दीपिका शर्मा, खडौली से रेनू सैनी, ब्रहमपुरी वेस्ट से राजीव गुप्ता, जटौली से अचला सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं नंगलातासी से सीमा प्रजापति, जैन नगर से रोहित जैन, ब्रहमपुरी ईस्ट शिवम गुप्ता, मोहनपुरी उत्तम सैनी, जाग्रति बिहार सेक्टर 3 से दिग्विजय सिंह, यादगारपुर हर्षपल सिंह, शाहपीर गेट कुलदीप वाल्मीकि, माधवपुरम दीपक वर्मा, पूर्वा महावीर कोमल लोधी, नंगलाबट्‌टू संजय सैनी, साबुन गोदाम राजेंद्र उपाध्याय, भोपाल सिंह रोड से अजय चंद्रा, शास्त्रीनगर स्कीम 7 से भावना शर्मा, पूर्वा इलाही बक्श से भरतवीर सेनी, फतेहउल्लापुर से गुलशन, प्रहलाद नगर से अभिनव अरोड़ा, पल्लवपुरम फेस 2 से विक्रांत ढाका, सूरजकुंड फेस 2 से अंशुल गुप्ता, जयदेवी नगर से प्रवीण अरोड़ा, फूलबाग कालोनी से रेखा, शास्त्रीनगर एल 2 से वीरेंद्र शर्मा, इंद्रनगर से अनिल वर्मा, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक से अनुज वशिष्ट, उत्तरी पटेल नगर थापर नगर सुनीता प्रजापति, कैलाशपुरी मीनल गौतम, सरायलाल दास से पंकज गोयल और स्वामीपाड़ा से संदीप गोयल को प्रत्याशी बनाया है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *