“हम दिल दे चुके सनम” फेम विक्रम गोखले ने 82 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
BREAKING मनोरंजन महाराष्ट्र

“हम दिल दे चुके सनम” फेम विक्रम गोखले ने 82 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Nov 26, 2022
30 Views
  • विक्रम गोखले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
  • हम दिल दे चुके सनम से मिली थी पहचान
  • कई सुपरहिट फिल्मों में कर चुके हैं काम
  • आज ही होगा विक्रम गोखले का अंतिम संस्कार

“हम दिल दे चुके सनम” फेम विक्रम गोखले ने आज दोपहर अंतिम सांस ली। विक्रम गोखले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर पुणे के अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती थे। पुणे के वैकुंठ क्रीमेटोरियम में ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से पुणे के दीनानाथ अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उनका इलाज चल रहा था और डॉक्टर उनको रिवाइव करने की पूरी कोशिश कर रहे थे। उनके मित्र राजेश दामले ने इसकी जानकारी दी थी कि विक्रम की हालत नाजुक बनी हुई है। निधन नही हुआ। लेकिन आज रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने आज दोपहर ही अंतिम सांस ली।

अस्पताल ने भी दी थी हेल्थ अपडेट

विक्रम गोखले की हालत को लेकर अस्पताल ने जारी अपडेट में लिखा था । वह वेंटिलेटर पर है जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। उनको रिवाइव करने की पूरी तरह कोशिश जारी है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

कहां से मिली विक्रम गोखले को पहचान

बात करें अगर विक्रम गोखले की पहचान की तो विक्रम ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। गोखले ने महज 26 साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रखा था। सन 1971 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इनकी पहली फिल्म थी “परवाना” जो कि अमिताभ बच्चन के साथ थी। लेकिन विक्रम गोखले को पहचान फिल्म “हम दिल दे चुके सनम से मिली”। इस फिल्म में विक्रम ने ऐश्वर्या राय के बाप का रोल निभाया था। जिसके बाद इनको “खुदा गवाह” और “अग्निपथ” जैसी फिल्मों में पसंद किया गया।
विक्रम गोखले को साल 2010 में मराठी फिल्म “अनुमति” में भी देखा गया। इनकी परफॉर्मेंस को बेहद पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए गोखले को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। बदा दें विक्रम गोखले सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं बल्कि मराठी और रीजनल फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *