खास खबर

BMW की ये लग्जरी कार 20 जनवरी को होगी लॉन्च

Spread the love
102 Views

BMW अपने SUV X3 के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह लॉन्च 20 जनवरी को होगा। इससे पहले ही जर्मन लग्जरी कार ब्रांड BMW को देश भर से SUV X3 फेसलिफ्ट मॉडल की बुकिंग मिलने लगी हैं। ऑटोमेकर ने यह भी घोषणा की है कि जो खरीदार 2022 बीएमडब्ल्यू एक्स3 की प्री-बुकिंग करेंगे, उन्हें 2 लाख रुपये के विशेष 20-इंच एम लाइट अलॉय व्हील फ्री दिए जाएंगे।

2022 बीएमडब्ल्यू एक्स3 फेसलिफ्ट (BMW X3 facelift) भारत में ऑडी क्यू5 फेसलिफ्ट, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी (Mercedes-Benz GLC), लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट (Land Rover Discovery Sport) और वोल्वो एक्ससी60 (Volvo XC60) कारों को टक्कर देगी। 2022 बीएमडब्ल्यू एक्स3 फेसलिफ्ट की कीमत 55 लाख रुपये से 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत में लॉन्च होने वाली 2022 BMW X3 में अन्य विदेशी बाजारों में 2021 में लॉन्च हुई इसी कार के मुकाबले तमाम नए अपडेट्स होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि यह कई बाहरी और आंतरिक अपडेट के साथ आएगी। X3 में बड़ी किडनी ग्रिल, शार्प न्यू LED हेडलैंप, न्यू फ्रंट प्रोफाइल, विंडो सराउंड पर एल्युमीनियम फिनिश देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *