विशु हत्याकांड में अनस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
मेरठ

विशु हत्याकांड में अनस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love
161 Views
  • नौ अप्रैल को हुई थी विशु की पलड़ा में हत्या
  • ग्राम प्रधान समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • प्रधान गजेंद्र सिंह हो चुका है गिरफ्तार
  • अनस बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • फरार शहनजीम पर 25 हजार का इनाम घोषित 

मेरठ हस्तिनापुर के ग्राम पलड़ा में हुए विशु हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनस के पैर में गोली लगी है जबकि उसके साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। पोस्टमार्टम के बाद विशु का शव गांव आने पर  परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के घर व फसल को आग के हवाले कर दिया था। इस बवाल में 14 नामजद और 150 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पलड़ा  गांव निवासी विशु की उस वक्त गोली बरसा कर हत्या कर दी गई थी जब वह प्राथमिक विद्यालय की दीवार के पास अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। हत्याकांड के बाद परिजनों ने ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह और दूसरे समुदाय के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। बीती रात मुख्य आरोपी अनस की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उस वक्त अनस अपने साथी शहनजीम और दो अन्य के साथ अपने गांव पलड़ा की तरफ जा रहा था। फरार शहनजीम पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। अनस पलड़ा का निवासी है।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *