नाम वापसी के बाद मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर अब आठ प्रत्याशी मैदान में
BREAKING मेरठ

नाम वापसी के बाद मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर अब आठ प्रत्याशी मैदान में

203 Views

नाम वापसी के आखिरी दिन आज मेरठ  हापुड़ लोकसभा सीट के लिये अब आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव  चिन्ह भी आवंटित किये गये। आज निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अफजाल ने अपना नाम वापस ले लिया है।

मुख्य दलों के प्रत्याशियों को जहां पार्टी द्वारा आवंटित चिन्ह दिया गया वहीं बाकी प्रत्याशियों को सीट और बांसुरी जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के लिए अब मैदान में एक भी निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है। अब मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के साथ रजिस्ट्रीकृत राजनीतिक दलों की प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

जो प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में अपने दमखम का अहसास मतदाताओं को करायेंगे उनमें निम्न लोग शामिल हैं।

  1. अरुण चंद्र प्रकाश गोविल (भाजपा)- कमल का फूल
  2. सुनीता वर्मा (सपा)- साईकिल
  3. देवव्रत त्यागी (बसपा)- हाथी
  4. डॉ हिमांशु भटनागर ( जय हिंद नेशनल पार्टी )- बांसुरी
  5. हाजी अफजाल (सबसे अच्छी पार्टी)- सिटी
  6. आबिद हुसैन (एसडीपीआई)- थ्री व्हीलर
  7. भूपेंद्र (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी)- गन्ने के साथ किसान
  8. लियाक़त (मजलूम समाज पार्टी)- बैट

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *