एक्ट्रेस देबिना बनर्जी डिलीवरी के 7 महीने बाद बनी दोबारा मां , फैंस दे रहे गुरमीत देबीना को बधाई
खास खबर मनोरंजन

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी डिलीवरी के 7 महीने बाद बनी दोबारा मां , फैंस दे रहे गुरमीत देबीना को बधाई

Spread the love

देबीना बनर्जी को बधाई हो, जी हां टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस देबिना बनर्जी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। देबीना ने बेटी को जन्म दिया है। इस साल 3 अप्रैल को देबिना ने बेटी लिएना को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के 1 महीने बाद ही देबीना गुरमीत ने दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। देबिना बनर्जी ने दूसरी बार भी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। गुरमीत चौधरी ने ये खुशखबरी एक पोस्ट के जरिए शेयर की। गुरमीत ने देबीना के माथे को चूमते हुए फोटो पोस्ट की जिसमे कैप्शन में लिखा बेबी गर्ल तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। आगे लिखा कि हम दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं इस समय हमें सभी से प्राइवेसी की उम्मीद है। और हमारी बेबी गर्ल समय से पहले ही दुनिया में दस्तक दे चुकी है। आप सभी इसी तरह प्यार बरसाते रहें।

गुरमीत चौधरी की पोस्ट को देखने के बाद बधाईयों की बौछार शुरू हो गई है। टीवी इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उन्हें दूसरी नन्ही परी के दुनिया में आने की बधाई दे रहे हैं। सबसे पहले सोनू सूद ने कमेंट करके बधाई दी। उसके बाद कॉमेडियन भारती सिंह ने कमेंट किया और लिखा याहू मुझे भी बेटी चाहिए।

बता दे पहली डिलीवरी के 1 महीने बाद ही देबीना गुरमीत ने दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। उस दौरान गुरमीत को काफी ट्रॉल भी होना पड़ा था। लोग कह रहे थे इतनी जल्दी क्या थी जो यह कदम उठाया। अभी तो पहले बेबी की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *