माधवपुरम में पांच लाख बकाया पर कपड़ा व्यापारी को गोली मारी
crime मेरठ

माधवपुरम में पांच लाख बकाया पर कपड़ा व्यापारी को गोली मारी

Spread the love
13 Views
  • पैसा वापस मांगने पर मार दी गोली
  • जान बचा कर भागने पर पैर में लगी गोली
  • माधवपुरम में बीती रात हुई गोलीबारी
  • कपड़ा व्यापारी नदीम को मारी गई गोली
  • पांच लाख से ज्यादा बकाया है हमलावरों पर
  • पुलिस ने गिरफ्तारी के लिये टीम लगाई

बकाया पांच लाख से ज्यादा की रकम का तकादा करना कपड़ा व्यापारी नदीम को भारी पड़ गया। पैसे वापसी की बात कहते हुए उसे माधवपुरम बुलाकर गोली मार दी गई। गोली नदीम के पैर में लगी है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीदनगर निवासी नदीम को पहले जिला अस्पताल और फिर गढ़ रोड स्थित मैडविन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की तलाश के लिये पुलिस की दो टीम गठित कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विस्तार से देखिये 👇

पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में साजिद, आरिफ, इमरान व कैफ आदि को नामजद किया गया है। साझे में किये गये व्यापार की यह रकम साजिद आदि पर बकाया चली आ रही थी। इसकी वापसी का ही नदीम दबाव बना रहा था।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/