कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है. इसी आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात सहारनपुर से चली किसान क्रांति यात्रा सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंची. जिसके बाद देर रात किसानों ने टोल फ्री करा दिया. शुक्रवार सुबह किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की अगुवाई में किसान क्रांति यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई. इस दौरान नरेश टिकैत केंद्र सरकार पर जमकर बरसे । गौरतलब है कि हर महीने की 26 तारीख को किसान क्रांति यात्रा के तहत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होते हैं. गुरुवार को भी सहारनपुर से किसान क्रांति यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुई थी. देर रात किसानों के लगभग 100 वाहन मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे. किसानों ने धरना देते हुए टोल को फ्री करा दिया. शुक्रवार सुबह भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत कई वाहनों के साथ सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे. यहां से किसानों के वाहनों का काफिला गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ । उन्होंने आगे कहा कि किसान हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं. अगर केंद्र सरकार यह मानती है कि कोरोना की महामारी कृषि कानून से बड़ी है तो सरकार अपनी गलती माने और किसान विरोधी तीनों काले कानून वापस ले. सिवाया टोल प्लाजा पर कुछ देर रुकने के बाद नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गए ।।
Recent Posts
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही पर
Spread the love मेरठ: मेरठ में हिंदूवादी नेता और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय
- October 1, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

