मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मेरठ आगमन
BREAKING खास खबर मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मेरठ आगमन

Spread the love

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रवास के पहले दिन 21 सितंबर सोमवार को क्रांतिधरा मेरठ पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला संगठनात्मक दौरा है, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने काशी टोल प्लाजा पर बुलडोजरों से उन पर फूलों की बारिश कर भव्य और अनोखा स्वागत किया।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (मिशन-2027) के शंखनाद के रूप में देखे जा रहे इस दौरे के प्रमुख मुख्य बिंदुओं की बात करें तो मेरठ आगमन पर नितिन नबीन ने सबसे पहले इंडियन नेशनल आर्मी (INA) शहीद स्मारक एवं उपवन में जाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पौधारोपण किया।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य ऑडिटोरियम में उन्होंने एक विशाल ‘युवा सम्मेलन’ को संबोधित कर युवाओं (Gen Z) को साधने और उन्हें पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की।इसके बाद उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र के लगभग 4,800 से अधिक शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ शामिल रहे। बता दें कि, देर शाम वे ब्रावुरा रिसॉर्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे, ताकि क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों को पुख्ता धार दी जा सके।

आगे के कार्यक्रम की बात करें तो वह (22 सितंबर) कल सुबह वे मेरठ के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे और ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सहारनपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे कार्यकर्ताओं संग बैठक और मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करेंगे।