मेरठः छात्र नेता ने अलग-अलग हथियारों से की ताबड़तोड़ फायरिंग ।।
मेरठ राष्ट्रीय

मेरठः छात्र नेता ने अलग-अलग हथियारों से की ताबड़तोड़ फायरिंग ।।

Spread the love

बता दे की जिले की सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में अलग-अलग हथियारों से फायरिंग करते युवक के छात्र नेता होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है , दरअसल आपको बता दे की वायरल वीडियो में एक शख्स अलग-अलग हथियारों से एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया गया है। जिसके बाद यह वीडियो तेजी के साथ वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक वीडियो में पुलिस से बेखौफ होकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा यह युवक मेरठ कॉलेज का पूर्व छात्र नेता भी बताया जा रहा है। बताया जाता है जानी के बाफर गांव का निवासी यह युवक कुख्यात भूपेंद्र बाफर काफी करीबी है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। एसपी सिटी ने भी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *