
बनते जा रहे हैं युद्ध सरीखे हालात, सात मई को मॅाक ड्रिल से जांची जायेगी बचाव की तैयारी
21 Views
पहलगाम नरसंहार के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं। दोनों ही तरफ हो रही तैयारी इसका संकेत भी दे रही हैं। इस बीच, गृह मंत्रालय द्वारा हवाई हमले से बचाव के लिये देश भर में कल यानी सात मई को मॅाक ड्रिल करने के निर्देश दिये गये हैं। इस कड़ी में यूपी के 19 जिलों में मॉक एक्सरसाइज आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। मेरठ के जिलाधिकारी डा.वीके सिंह के मुताबिक इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को युद्ध या किसी अन्य हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए प्रशिक्षित करना है। इस संबंध में आम जनमानस के लिये जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मेरठ द्वारा निम्नलिखित गाइडलाइन जारी की गई है।
क्यों बजते हैं जंग वाले सायरन-जंग के सायरन किसी भी आपदा या आपातकालीन स्थिति में लोगों को सतर्क करने के लिए बजाए जाते हैं। यह एक तेज आवाज वाली चेतावनी प्रणाली है, जिसकी आवाज काफी तीव्र होती है। इन सायरनों की आवाज 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तक सुनाई दे सकती है और यह 120-140 डेसिबल तक की ध्वनि उत्पन्न करते हैं। इनकी आवाज में एक खास लय होती है यह धीरे-धीरे तेज होती है और फिर धीरे-धीरे कम होती है।
सायरन बजने पर क्या करें- मॉक ड्रिल के दौरान या वास्तविक आपात स्थिति में सायरन बजने पर नागरिकों को निम्नलिखित कदम उठाने चाहिए तुरत सुरक्षित स्थानों की ओर जाए। 5 से 10 मिनट के भीतर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रयास करें। सायरन बजने के दौरान घबराएं नहीं। खुले क्षेत्रों से तुरंत हूट जाएं। घरों और अन्य सुरक्षित इमारतों के अंदर चले जाएं। टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट पर ध्यान दें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
अलर्ट और सतर्कता- एयर रैंड सायरन की आवाज़ पहचानें’ मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुने, अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल आधिकारिक सूचना पर ध्यान दें।
सुरक्षित स्थान (शरणस्थल)- निकटतम बंकर या शरणस्थल की जानकारी रखें, अपने घर में मजबूत, बिना खिड़की वाला कमरा तैयार रखें, शरणस्थल तक जल्दी पहुँचने का रास्ता पहले से तय करें।
जरूरी वस्तुएँ तैयार रखें- पीने का पानी (कम से कम 3 दिन का), सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फ्रूट्स आदि) प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च और एक्स्ट्रा सेल, पोर्टेबल रेडियो, जरूरी दस्तावेज़ (आईडी, मेडिकल रिपोर्ट, बैंक डिटेल्स), मोबाइल चार्जर/पावर बैंक।
अंधेरा और सुरक्षा- रात में सभी लाइट बंद रखें (ब्लैकआउट), खिड़कियों पर मोटे पर्दे, काले कागज़ या ब्लाइंड लगाएँ, शीशे से दूर रहें, जमीन पर लेट जाएँ, अभ्यास और तैयारी, परिवार के साथ हवाई हमले की ड्रिल करें, बच्चों को सुरक्षित स्थान और प्रक्रिया सिखाएँ, पड़ोसियों के साथ आपसी सहयोग सुनिश्चित करें।
हमले के बाद क्या करें- बाहर तभी निकलें जब सरकारी निर्देश मिले, घायल हों तो प्राथमिक उपचार करें, संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो हुए नहीं पुलिस को सूचित करें।
देखें पूरी सूची
राजस्थान | कोटा, रावत-भाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद (अजमेर), भिवरी, फुलेरा (जयपुर), नागौर (मेड़ता रोड), जालोर, बेवर (अजमेर), लालगढ़ (गंगानगर) |
उत्तर प्रदेश (UP) | बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फर नगर |
हरियाणा | अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्झर |
गुजरात | सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, ककरापुर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, वडिनार, भरूच, दंग्स, कच्छ, मेहसाना, नर्मला, नवसारी |
जम्मू-कश्मीर | अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उद्यमपुर, संब, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर, पुलवामा |
पंजाब | अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, अजनामपुर, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर, बटाला, मोहाली (सासनगर), अबोहर, फरीदपुर, रोपड़, संग्रूर |
उड़ीसा | तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड, पारादीप, राउरकेला, भद्रक, ढेंकनाल, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा |
बिहार | बरौनी, कटिहार, पटना, पुर्णिया, बेगूसराय |
असम | बोंगाईगांव, डिब्रूगढ़, धुबरी, गोलपारा, जोरहाट, सिबसागर, तिनसुकिया, तेजपुर, डिगबोई, डिलियाजान, गुवाहाटी (डिसपुर), रंगिया, नामरूप, नाजिरा, नॉर्थ-लखीमपुर, नुमालीगढ़, डारंग, गोलाघाट |
झारखंड | बोकारो, गोमियो, गोड्डा, साहेबगंज |
अरुणाचल प्रदेश | इटानगर, तवांग, हायूलिंग |
पश्चिम बंगाल | कूचबिहार, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, दुर्गापुर, ग्रेटर कोलकाता, हल्दिया, हाशिमारा, खरगपुर, आसनसोल, फरक्का, चितरंजन, बालुरघाट, अलीपुरद्वार इस्लामपुर, दिनहाटा, मेखलीगंज, माथाभांगा, कलिंपोंग, जलढाका, कुर्सियांग, कोलाघाट, बर्धमान, बिरभूम, पूर्व मेदनीपुर, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद |
मध्यप्रदेश | भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी |
गोवा | नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा |
महाराष्ट्र | मुंबई, तारापुर, ठाणे, पुणे, नासिक, पिंपरी चिंचवाड, औरंगाबाद, भुसावल, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग |
लक्षद्वीप | लक्षद्वीप |
कर्नाटक | बेंगलुरु, मल्लेश्वर, रायचूर |
केरल | कोचीन, तिरुवंतपुरम |
मेघालय | ईस्ट खासी हिल्स, जैंतिया हिल, वेस्ट गारो हिल्स |
मणिपुर | इंफाल, चुराचांदपुर, उखरूल, मोरेह, निगंथौ-खौंग |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
छत्तीसगढ़ | दुर्ग (भिलाई) |
दादरा और नगर हवेली | दादरा (सिलवासा) |
दमन और दीव | दमन |
पुडुचेरी | पुडुचेरी |
हिमाचल प्रदेश | शिमला |
दिल्ली | नई दिल्ली और दिल्ली छावनी |
अंडमान-निकोबार | पोर्टब्लेयर |
आंध्र प्रदेश | हैदराबाद, विशाखापत्तनम |
त्रिपुरा | अगरतल्ला |
उत्तराखंड | देहरादून |
Follow us on 
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/