पहलगाम के आतंकियों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम
BREAKING जम्मू कश्मीर देश-विदेश मुख्य ख़बर मेरठ

पहलगाम के आतंकियों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम

Spread the love
20 Views
  • पहलगाम हमला: आतंकियों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम, J-K पुलिस की घोषणा
  • पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की मीटिंग जारी
  • अमेरिकी उप राष्ट्रपति का दौरा रद्द, कल होंगे रवाना
  • गुनहगार बख्शे नहीं जायेंगे-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दो टूक
  • 26 को मेरठ बंद का आह्वान, सनातनियों का फैसला
  • जगह जगह कैंडल मार्च कर दी जा रही श्रद्धाजंलि

पहलगाम नरसंहार के खिलाफ देशवासियों में कड़ा उबाल है। इस नरसंहार को उस वक्त अंजाम दिया गया जब अमेरिकी उप राष्ट्रपति भारत जबकि पीएम मोदी साउदी अरब के दौरे पर थे। वक्त की नजाकत को देखते हुए अमेरिकी उप राष्ट्रपति का कल का जयपुर का दौरा रद्द कर दिया गया है। वह कल अमेरिका रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी की टाप अफसरों के साथ सीसीएस की मीटिंग जारी है। पूरे देश की नजर इसी बैठक पर लगी हुई है। कश्मीर के इतिहास में संभवत पहली बार ऐसा हुआ है जब इस नरसंहार के खिलाफ सफल बंद आहूत किया गया है। तनाव के मद्देनजर कश्मीर घाटी में सरकारी कर्मचारियों को 27 अप्रैल तक वर्क फ्राम होम कर दिया गया है। इस कायरतापूर्ण हमले के विरोध में 26 अप्रैल को मेरठ बंद का आह्वान किया गया है। यह आह्वान समस्त हिंदू समाज द्वारा किया गया है जिसका संयुक्त व्यापार संघ ने भी समर्थन कर दिया है। मेरठ में आज कई संगठनों ने कैंडल मार्च कर मारे गये लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित किये हैं।

आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को करनाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बहन सृष्टि और चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थी को कंधा भी दिया। CM नायब सैनी और पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेफ्टिनेंट की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने विनय नरवाल अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।

आज सुबह ही गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम पहुंचकर उस स्थान को भी देखा जहां आतंकियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।  देर शाम दिल्ली पहुंचकर उन्होंने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में भाग लिया। इससे पूर्व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि जिन दहशतगर्दों ने इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही उन लोगों को भी इसका बुरा अंजाम देखना होगा,जो पर्दे के पीछे से यह शैतानी खेल खेल रहे हैं। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन इशारा उस ओर ही रहा,ऐसा माना जा रहा है।

 

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/