राजस्थान के सीकर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग को गिरफ्त में लिया है जो हनीट्रैप में व्यापारियों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग के जरिए पैसे वसूलता था. एक कोयला व्यापारी के अपहरण के मामले में जांच के दौरान पुलिस ने इस गैंग का खुलासा किया है । दरअसल, हरियाणा से राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कोयला व्यापारी का अपहरण कर उसे सीकर ज़िले में रखा गया है. इस खबर के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई थी. हरियाणा से हुए इस अपहरण के मामले में सीकर जिले की उद्योग नगर थाना पुलिस ने खुलासा किया कि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि हनी ट्रैप का था । थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि 3 दिसंबर को हरियाणा पुलिस से सूचना मिली कि सीकर में किसी व्यापारी को बंधक बना रखा है और 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है .इस सूचना पर स्थानीय पुलिस और हरियाणा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई. पुलिस ने तिरुपति नगर में एक तीन मंजिला फ्लैट के तीसरे माले पर दिनेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी पंचकूला, जो कि कोयले का व्यापारी और उसके ड्राइवर को मौके से कस्टडी में लिया.दिनेश कुमार ने बताया कि एक साल पहले उनके फोन पर एक महिला का मैसेज आया था जिसने खुद को कोयला व्यापारी की पुत्री बताते हुए उनसे बातें शुरू कीं. दिनेश ने बताया कि महिला ने उनसे दो बार कोयला भी मंगवाया जब कोयले का भुगतान करने की बारी आई तो महिला ने उन्हें मिलने के लिए एक नवंबर को सालासर बुलाया. दिनेश ने कहा कि महिला और उन्होंने रात साथ गुजारी. ऐसे में महिला द्वारा उनकी आपत्तिजनक व अश्लील तस्वीर और वीडियो बना लिए गए. इसके आधार पर महिला ने उन्हें ब्लैकमेल किया और 2 दिसंबर को सीकर बुलाया. यहां उनसे फोटो और वीडियो डिलीट करने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की फिरौती मांगी.दिनेश ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं है जिसके बाद बात 15 लाख रुपये पर तय हुई. दिनेश अपने घर सूचना दी. घर वालों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हरियाणा पुलिस सीकर आई और दिनेश को कस्टडी में लिया.पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपी मनीष सैनी निवासी नवलगढ़ और विक्रम जाट निवासी गुड्डा को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य सरगना नवलगढ़ क्षेत्र का ही है जो केएमटीसी नाम से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय चलाता है. चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी महिला का नाम अंजुला पता चल पाया है और यह मामला हनी ट्रैप का है जिसमें महिलाओं द्वारा बड़े व्यापारियों को फंसाकर ब्लैकमेल किया जाता था ।।
Recent Posts
मेरठ में मिशन-2027 का शंखनाद: भाजपा राष्ट्रीय
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय
- September 21, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में स्वाट टीम और परतापुर पुलिस
Spread the love मेरठ: मेरठ की परतापुर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन
- September 14, 2026
- 10 Min Read
4 महीने बाद भी नहीं मिले प्लॉट
Spread the love मेरठ: मेरठ की वेदव्यासपुरी आवासीय योजना से प्रभावित किसानों ने अपनी लंबित मांगों
- September 14, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


