असम मेघालय सीमा पर गोलीबारी, 6 लोगों की मौत के बाद 7 जिलों में इंटरनेट बंद
Uncategorized

असम मेघालय सीमा पर गोलीबारी, 6 लोगों की मौत के बाद 7 जिलों में इंटरनेट बंद

Spread the love

असम और मेघालय की सीमा पर पश्चिम जयंतियां हिल्स के मुक्रोह में गोलीबारी की गई है। गोलीबारी में असम  के एक अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद  राज्य के 7 जिलों में 48 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

सीएम कोनराड संगमा ने पुष्टि के बाद बताया कि मेघालय के पांच और असम के एक रक्षक सहित कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी के साथ पुलिस ने 1 प्राथमिक दर्ज की है।

इस घटना के संदर्भ में मेघालय सरकार ने कहा कि जोवई में एक अप्रिय घटना हुई है। जिससे सार्वजनिक शांति और शांति भंग होने की संभावना है। जिसके  बाद  पश्चिम जयंतिया हिल्स, पूर्वी जयंतिया हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स, री भोई, ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स, इत्यादि पर टेलीकॉम और सोशल मीडिया सेवाएं बंद कर दी गई है।

अधिसूचना में जारी किया गया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले भारतीयों को दंड संहिता की धारा 188 भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम 1855 के तहत दंडित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *