मेरठ मेरठ आस-पास

सत्यवीर त्यागी किठौर से भाजपा के प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love
129 Views
  • किठौर विस से भाजपा ने जताया सत्यवीर त्यागी पर पूर्ण भरोसा
  • दोबारा से उन्हें ही उतारा गया है चुनाव मैदान में 
  • सूचना मिलते ही मतदाताओं व कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
  • योगी सरकार ने प्रदेश को विकास के नये मापदंड स्थापित किये- सत्यवीर त्यागी


मेरठ किठौर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के रूप में भाजपा ने एक बार फिर से मौजूदा विधायक सत्यवीर त्यागी पर अपने भरोसे की मोहर लगा दी है।  सत्यवीर त्यागी के नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। तमाम लोगों ने उनके विधानसभा क्षेत्र से आकर उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई देते हुए जीत के लिये शुभकामनाये दी।

(यह भी देखिये 👇🏿 )

इस मौके पर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने ऐसे तमाम कार्य कर दिखाये हैं जो पहली की सरकार सोच भी नहीं सकती थी। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाया जाना मजबूत सरकार के मजबूत उदाहरण हैं। योगी सरकार ने भी प्रदेश में विकास को द्रुत गति दी है। तमाम ऐसे एक्सप्रेस वे बन गये हैं जो इस बात का गवाह है कि योगी व मोदी सरकार में देश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *