साल 2020 अब अपने अंत की ओर है और इसी के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में कुछ पॉजिटिव खबरें आना शुरू हो गई हैं. दुनिया के कुछ देशों में कोरोना वैक्सीन देने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, ब्रिटेन और अमेरिका इस रेस में सबसे आगे हैं. इस बीच रूस द्वारा बनाई गई स्पुतनिक-V वैक्सीन का डाटा बीते दिन सामने आया, जिसमें दावा किया गया है कि वैक्सीन का 91 फीसदी से अधिक का सफलता रेट है. ऐसे में इसको लेकर उम्मीदें तेज़ हो गई हैं, वैक्सीन को लेकर ताज़ा अपडेट क्या है, एक नज़र डालिए..रूस द्वारा निर्मित स्पुतनिक-V वैक्सीन दुनिया की पहली रजिस्टर्ड कोरोना वैक्सीन है. हालांकि, अभी ये इस्तेमाल में नहीं लाई गई है और प्रोडक्शन शुरू होने के पहले के अंतिम फेज़ में है. सोमवार को रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय और वैक्सीन बनाने वाले रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने ऐलान किया कि इस वैक्सीन का सफलता प्रतिशत 91.4 फीसदी है. स्पुतनिक-V की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोडक्शन के पहले के फाइनल चरण में कुल 78 कन्फर्म कोरोना केस पर इसका ट्रायल किया गया. इनमें से 62 पर प्लेसिबो डोज़ और 16 पर वैक्सीन डोज़ दी गई. जिसका नतीजा 91.4 फीसदी सफलता के तौर पर आया ।।
Recent Posts
हिंद मजदूर किसान समिति ने शहीद चंद्रशेखर
Spread the love शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर हिन्द मजदूर किसान समिति के
- February 28, 2026
- 10 Min Read
बेगमपुल बना कॉरिडोर का सबसे व्यस्त स्टेशन,एक
Spread the love दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर ने सोमवार, 23 फरवरी को अपने इतिहास की सबसे
- February 24, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा

