मेरठ

रोहटा में ब्लाक प्रमुख ने दबंगई दिखाते हुए दोबारा किया झंडारोहण

Spread the love
116 Views

 

मेरठ। रोहटा ब्लॉक मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडा फहराने को लेकर ब्लॉक प्रमुख और परिजनों द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता व दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। इसके चलते ब्लॉक मुख्यालय पर दो बार झंडा रोहण करना पड़ा।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस  पर सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालय पर झंडारोहण होना था, लेकिन ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी समय पर नहीं पहुंच पाई। इस पर पंचायत विकास अधिकारी रामपाल सिंह ने कर्मचारियों के साथ आठ बजे झंडारोहण कर दिया। करीब दस मिनट बाद ब्लाक प्रमुख रेखा रानी  व परिजन वहां पहुंचे। झंडा फहरा देख वे आग बबूला हो गयी। खरी खोटी सुनाने के बाद ब्लाक प्रमुख से अपनी इगो शांत करने के लिये दोबारा से झंडारोहण किया। इस पर कर्मचारियों ने कार्यवाही की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।

वहीं,  ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी का कहना था कि इस मामले में एक प्रतिशत भी सच्चाई नहीं है और समय पर झंडारोहण किया गया है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो वे अपने स्टाफ से जानकारी करके आगे की कार्रवाई कराएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *