BREAKING मेरठ

रेड कारपेट विवाह मंडप में मौसेरे भाई ने किया था किशोरी का कत्ल

Spread the love
  • रेड कारपेट विवाह मंडप में हुई वारदात
  • घंटों तलाश के बाद दरवाजा तोड़ा तो मिली किशोरी
  • बाथरूम में मिला किशोरी का शव
  • पास ही नशे में सोता पाया गया सिपाही
  • भीड़ ने सिपाही की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
  • घटना के विरोध में नागरिकों ने गढ़ रोड किया जाम
  • घर आने जाने के कारण पंसद करने लगा था युवती को
  • सिपाही को नहीं पता,क्या हुआ बाथरूम में-पुलिस कप्तान

मेरठ में सोमवार को शादी समारोह के दौरान बाथरूम में मृत अवस्था में पायी गयी किशोरी की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। बकौल एसएसपी किशोरी की हत्या उसके मौसेरे भाई विशाल गुप्ता ने ही की थी। घर आने जाने के दौरान वह किशोरी को पंसद करने लगा था और शादी की रात जब किशोरी वाशरूम गयी थी तो उसने उसे बुरी नीयत से वहां दबोच लिया था। विरोध करने पर विशाल ने उसी गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद उस कक्ष में पहुंचा सिपाही नशे में होने के कारण वहीं सो गया था। जिसे अगले रोज परिजनों ने मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=d0GdSr1lDws

दरअसल, सोमवार की रात गढ़ रोड स्थित रेड कारपेट वेन्केवट हाल में एक विवाह समारोह था। रात को एकाएक ही दूल्हे की भांजी किशोरी की तलाश हुई तो गायब मिली। शक के आधार पर एक कक्ष का दरवाजा तोड़ा गया तो उसके बाथरूम में किशोरी अर्धनग्न अवस्था में मृत पायी गयी थी। बाहर कमरे में पंलग पर एक सिपाही रवि बालियान सोया हुआ था। बेहद नशे के कारण वह  उठ भी नहीं पा रहा था। अगले रोज क्षेत्रीय नागरिकों व परिजनों ने मेडिकल कालेज के बाहर गढ़ रोड पर जाम लगा दिया था। इस पर पुलिस ने वेक्वेव्ट हाल को सील कर दिया था।आज पुलिस लाइन में मेरठ के पुलिस कप्तान प्रभाकर चौधरी ने यह जानकारी मीडिया को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *